नई दिल्ली। ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए पदों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। स्टेट सेलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कुल भर्ती में अब 720 पद और बढ़ा दिए हैं। जोड़े गए नए पदों को मिलाकर अब कुल 2030 पदों पर नियुक्तयां की जाएंगी। इसके पहले सिपाही के 1360 पदों पर भर्ती की जा रही थी। इस संबंध में SSB की ओर से आधिकारिक सूचना ऑफिशियल वेबसाइट /odishapolice.gov.in/ पर जारी की गई है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए बढ़ी पदों की संख्या
