साल 2022 में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के बीच डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रहीं। इन अफवाहों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी। हर कुछ दिनों में दोनों की साथ में तस्वीरें सामने आती थीं, साथ ही कई कोजी वीडियो भी वायरल हुए। इन तस्वीरों और वीडियो ने उनके बढ़ते रोमांस की ओर इशारा किया। इसके बाद डिनर डेट और देर रात की ड्राइव का सिलसिला शुरू हुआ, जो अंततः पार्टियों में एक साथ जाने के साथ समाप्त हुआ। करण जौहर के ‘कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन में भी उनके रोमांस और रिश्ते की चर्चा हुई। इसी शो में अनन्या पांडे ने अपने और आदित्य रॉय कपूर के संबंध की पुष्टि की और स्पष्ट किया कि ये अफवाहें सच हैं और दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
चर्चा में रहा रिश्ता
हालांकि, इस साल की शुरुआत में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई है। कई वेकेशन साथ बिताने के बाद दोनों साथ नजर आना बंद कर दिए। आदित्य रॉय कपूर की टी-शर्ट में अनन्या पांडे नजर आया करती थी और साथ में दोनों हर जगह पहुंचते थे, अब ये सब बंद हो चुका है। दोनों किसी भी मौके पर एक-दूसरे का जिक्र भी नहीं करते हैं। इसी बीच अनन्या पांडे के क्रिप्टिक पोस्ट और अनंत अंबानी की शादी में नए रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ सामने आईं उनकी तस्वीरों ने साफ कर दिया था कि उनका ब्रेकअप कोई अफवाह नहीं बल्कि सच है। अनन्या को उनके विदेशी रूमर्ड बॉयफ्रेंड लगातार सोशल मीडिया पर सपोर्ट करते भी दिखे, लेकिन अब लोगों को आदित्य रॉय कपूर के एक जवाब ने चौंका दिया है। रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर उन्होंने बात की है।
क्या बोले आदित्य
आदित्य हाल ही में करीना कपूर खान के पॉडकास्ट शो व्हाट वीमेन वांट में दिखाई दिए, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। प्रोमो चैट में बेबो ने अभिनेता से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा, ‘बहुत सी महिलाएं आपके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानना चाहती हैं।’ इस पर आशिकी अभिनेता ने जवाब दिया, ‘क्या चिलिंग एक स्टेटस है? ‘मैं एक चिलर हूं।’ बेबो ने इस पर तुरंत रिएक्ट किया और कहा, ‘आप हमेशा चिल करते रहते हैं आदि।’
नेटिजेंस का रिएक्शन
प्रोमो के ऑनलाइन आने के तुरंत बाद नेटिजेंस ने उनके ‘चिलिंग स्टेटस’ को अनन्या के साथ जोड़ के देखा है। एक यूजर ने आदि के स्टेटस और अनन्या के बायो में एक खास समानता पाई, जिसमें लिखा है, ‘सीरियल चिलर’। यूजर ने लिखा, ‘जिस तरह से वह चिलिंग चिलर कह रहा है, अनन्या ने भी अपना बायो इस तरह लिखा है, क्या इसका मतलब यह है कि वे अभी भी रिलेशनशिप में हैं।’ खैर, अनन्या और आदित्य का रिश्ता सोशल मीडिया पर तब तक चर्चा का विषय बना रहेगा, जब तक कि अभिनेता आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा नहीं करते।